केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रहे ट्रांसभारत एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर की पायलट को गरुड़चट्टी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया गया कि, अचानक मौसम खराब हो गया था, जिस पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।
हेली में उस समय 6 यात्री सवार थे जो कि बाबा केदार के दर्शन करके लौट रहे थे। पायलट की सूझबूझ से हेली सुरक्षित उतारा गया, बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि ये वही स्थान है जहां पिछले वर्ष एक हेली क्रैश हो गया था।
हरिद्वार: हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को यहां रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में पहुंच कर ऑफलाइन नामांकन भी कर दिया। इससे पहले, रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन भी किया था। आज सुबह हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंच कर […]
ऋषिकेश: मुनि की रेती गंगा रिसॉर्ट में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2023” के दूसरे दिन गुरुवार सुबह विभिन्न योग संस्थानों के ट्रेनर और योग साधकों को योगा सेशन में प्रतिभाग किया गया। इसके बाद दूसरे सत्र में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा मुख्य पंडाल में ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के […]
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की वित्तीय और भौतिक प्रगति का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रेजेंटेशन में अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में PMGSY योजना का चौथा चरण गतिमान है। प्रधानमंत्री […]