उत्तराखण्ड

मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : इन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद..

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा 29 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर उत्तराखंड के बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और चम्पावत जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बुधवार, 29 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम […]

उत्तराखण्ड

जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले; नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा

देहरादून। नेतृत्व की पहचान भाषणों से नहीं, बल्कि संकट के समय लिए गए फैसलों से होती है। देहरादून के नंदा की चौकी में सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच नए पुल की एप्रोच रोड धंसने से जब हजारों लोगों की आवाजाही थम गई, तब लोगों को लगा कि परेशानी कई दिनों तक चलेगी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर […]

उत्तराखण्ड

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर जांच और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

देहरादून। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने वायरल हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर जांच, टीकाकरण, जल्दी पहचान, उचित इलाज तथा बचाव के उपाय अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस वर्ष की आधिकारिक थीम “Hepatitis: Let’s Break It Down” लोगों से हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता […]

उत्तराखण्ड

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए […]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, पर्यटन, पुलिस अवसंरचना आदि को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 93 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा में गोल्जू मंदिर के समीप पीडब्लूडी की भूमि एवं […]

उत्तराखण्ड

सफलता कभी एक दिन में नहीं मिलती, अपितु निरंतर प्रयास, सीखने की प्रवृत्ति और मजबूत जीवन मूल्यों का परिणाम होती है– डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

देहरादून। डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों। वह एसबीएस यूनिवर्सिटी और द टाइम्स ऑफ इंडिया के […]

उत्तराखण्ड

आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

देहरादून। दिनांक – 30/07/2026 से प्रारम्भ हो रहे कावंड मेले के दृष्टिगत आज दिनांक – 27/07/2026 को ऋषिकेश में अपर पुलिस महानिदेशक ( अपराध एवं कानून व्यवस्था ), पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक ( अपराध एवं कानून व्यवस्था ), एसएसपी देहरादून, एसएसपी पौडी तथा एसएसपी टिहरी द्वारा कांवड मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न […]

उत्तराखण्ड

सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देहरादून। वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर लडाई-झगडा करने, हुडदंग मचाने तथा लोक शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुुपालन में जनपद के […]

उत्तराखण्ड

राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून। आज श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष – आवास सलाहकार परिषद (राज्यमंत्री), उत्तराखंड सरकार ने नगर निगम देहरादून स्थित महापौर कार्यालय में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देहरादून नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों […]

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निष्प्रयोज्य एवं अनुपयोगी शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालय परिसरों को डेंगू मुक्त […]