केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रहे ट्रांसभारत एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर की पायलट को गरुड़चट्टी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया गया कि, अचानक मौसम खराब हो गया था, जिस पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।
हेली में उस समय 6 यात्री सवार थे जो कि बाबा केदार के दर्शन करके लौट रहे थे। पायलट की सूझबूझ से हेली सुरक्षित उतारा गया, बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि ये वही स्थान है जहां पिछले वर्ष एक हेली क्रैश हो गया था।
गृहमंत्री भारत सरकार के देहरादून/हरिद्वार में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा के उपरान्त लौटते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसील भगवानपुर स्थित सेन्ट्रल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। लम्बे समय से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त इनपुटस कि जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आपूर्ति की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत परीक्षण आवश्यक है। […]
देहरादून। उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ ने छोटे अखबारों सहित तमाम समाचार पत्रों – पत्रिकाओं के हितों को ध्यान में रखकर विज्ञापन नीति बनाए जाने का आग्रह भारतीय प्रेस परिषद की सब कमेटी से किया है। दरअसल उत्तराखंड प्रिंट मीडिया, विज्ञापन नीति के संबंध में पत्रकारों के विचार, सुझाव लेने के लिए उत्तराखंड आयी भारतीय प्रेस परिषद […]
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए जनमानस की भावनाओं को देखते हुए जनपद पिथौरागढ़ की तहसील पिथौरागढ़ में स्थित ग्राम खूनी का नाम बदलकर देवीग्राम कर दिया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार के अनुसार, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों […]