उत्तराखण्ड

ऋण बीमा के बावजूद आश्रितों को परेशान करने वाले बैंकों पर डीएम सविन बंसल का कड़ा एक्शन, दो बैंकों की कटी आरसी

देहरादून : ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी सविन बंसल कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने 2 बैंको की आरसी काट दी है। डीएम ने केनफिन होम लि0 20 लाख व एचडीएफसी के प्रबन्धक की 14.74 लाख की आरसी काट दी है। अब जिलाधिकारी के […]

उत्तराखण्ड

भराड़ीसैंण में मानसून सत्र : 19 से 22 अगस्त तक, अब तक मिल चुके 545 प्रश्न

गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 19 अगस्त से शुरू हो रहा मानसून सत्र आपदा और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े सवालों से गरमाने वाला है। अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष-विपक्ष के विधायकों से कुल 545 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश विषय आपदा, भूस्खलन और प्रभावितों की समस्याओं से […]

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी आपदा राहत : स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹51 लाख, सीएम धामी ने जताया आभार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 51 लाख की धनराशि का योगदान दिया […]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना कार्यक्रम में सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार- मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ […]

उत्तराखण्ड

10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो प्रोसेडिंग विमोचन समारोह, राज्य सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा है। साथ ही नए योग एवं वेलनेस केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। सोमवार को ओल्ड राजपुर स्थित एक होटल […]

उत्तराखण्ड

12 अगस्त को देहरादून सहित 09 जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 12 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते […]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की दी टाइमलाइन

धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर का पुनः निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी हर्षिल तक की रोड कनेक्टिविटी 2 दिन में आरंभ करने के निर्देश धराली ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सीएम धामी के स्वयं तीन दिन तक धराली में उनके साथ बने रहने व उनका हौसला बनाए रखने, प्रभावी राहत […]

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की होगी विधिवत शुरूआत – डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून : सूबे में देववाणी संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर राज्य सरकार द्वारा घोषित 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की विधिवत शुरूआत की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 10 अगस्त को संस्कृत ग्राम भोगपुर, देहरादून से इस योजना का शुभारम्भ करेंगे। जिसमें सभी जिलों के आदर्श संस्कृत ग्राम वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम […]

उत्तराखण्ड

धराली आपदा पर केंद्र की नज़र, हर संभव मदद दे रही केंद्र सरकार – केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

देहरादून: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज देहरादून स्थित बिजापुर गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उत्तरकाशी के धराली में हाल के घटनाक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएँ वर्तमान में मानव नियंत्रण से […]

उत्तराखण्ड

UPCL ने हर्षिल घाटी में आपदा के बाद न्यूनतम समय में बहाल की बिजली आपूर्ति

देहरादून: उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल घाटी में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण विद्युत तंत्र पूरी तरह ठप हो गया था। लगातार भारी वर्षा, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से पोल, तार, ट्रांसफार्मर और उपसंस्थानों को गंभीर क्षति पहुँची तथा सड़क मार्ग बाधित होने से राहत सामग्री और उपकरण […]