देहरादून। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में मंगलवार को अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस दौरान एमडी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि सिलक्यारा टनल में बचाव ऑपरेशन तेजी से संचालित किया जा रहा है। साथ ही 6-इंच की पाइपलाइन के माध्यम से खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचाई जा […]
उत्तराखण्ड
एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में 644 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई डिग्री
डोईवाला: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के छठे (षष्टम) दीक्षांत समारोह का आयोजन बेहद भव्य रहा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेनि.) ने विश्वविद्यालय के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की। हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा हर्षिता चौहान को ‘स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड’ […]
पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन कर टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के बारे में ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य […]
सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान में बड़ी कामयाबी, 6 इंच की पाइपलाइन लाइन आर-पार होने से जगी उम्मीदें
देहरादून। सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान में आज एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन बिछाकर सेकेंडरी लाइफ लाइन बनाने के लिए की जा रही ड्रिलिंग पूर्ण कर मलवे के आर पार 53 मीटर लंबी पाइपलाइन डाल कर इसके जरिये फंसे श्रमिकों तक खाद्य सामग्री पहुचाने की […]
PMO की टीम पहुँची सिलक्यारा, अब 5 मोर्चों पर चलेगा रेस्क्यू अभियान
सिलक्यारा/उत्तरकाशी: सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए संचालित रेसक्यू अभियान अब पॉंच मोर्चों पर चलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल एवं प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार तथा उत्तराखण्ड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने आज घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेसक्यू अभियान की रणनीति को लेकर आयोजित एक विशेष बैठक […]
SGRR मेडिकल काॅलेज में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन, 2000 सदस्यों की संख्या पार कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सर्जिकल सोसाइटी बनी UPASI
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज (एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच. एस.) में तीन दिवसीय (17 से 19 नवंबर 2023) यूपीएएसआईकोन-2023 सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसोसिएशन आॅफ सर्जनस आॅफ इंडिया ( ए.एस.आई.) के उत्तर प्रदेश -उत्तराखण्ड चैप्टर के 49वें राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में देश भर से 500 सर्जनों ने शिरकत की। […]
सीएम धामी संग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे उत्तरकाशी, बोले- श्रमिकों को बचाना प्राथमिकता
उत्तरकाशी: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा पहुंचे हैं। उन्होंने सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा की। मुख्य सचिव एस एस संधू भी उनके साथ मौजूद रहे। गडकरी व मुख्यमंत्री धामी ने यहां अधिकारियों के साथ बैठक की। […]
यातायात व्यवस्था के संचालन में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून ने 02 चौकी प्रभारियो को किया लाइन हाजिर
पुलिस की गैरमौजूदगी/लापरवाही से जाम की स्थिती उत्पन्न होने पर सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही: एसएसपी देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से आगे यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में कोताही बरतने तथा उक्त मार्गों पर नियमित रूप से लग रहे जाम के कारण आज चौकी प्रभारी […]










