उत्तराखण्ड

सिलक्यारा से राहत की खबर, सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, दसवें दिन श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने

देहरादून: उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने को दिन-रात चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाव और राहत टीमों को आज मंगलवार सुबह बड़ी सफलता मिली है। इंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे की मदद से आज दसवें दिन श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई है। सभी श्रमिक सकुशल हैं। रेस्क्यू टीम ने सोमवार […]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दिखाए कड़क तेवर, सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त न बनाने वाले अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 नवम्बर तक सड़को को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाया जाय। सचिव लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सर्कल ऑफिसर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित समयावधि में सड़को के […]

उत्तराखण्ड

DG हेल्थ पहुंची उत्तरकाशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ एवं जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का किया निरीक्षण

महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड डॉ० विनिता शाह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ एवं जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का भ्रमण कर चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान आई०सी०यू० सेमी क्रिटिकल वार्ड, जनरल वार्ड ऑक्सीजन प्लान्ट पैथालॉजी लैब औषधि भण्डार एवं ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित […]

उत्तराखण्ड

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के लेकर प्रेस कान्फ्रेंस, दी गई रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पूरी जानकारी..

देहरादून। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में मंगलवार को अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस दौरान एमडी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि सिलक्यारा टनल में बचाव ऑपरेशन तेजी से संचालित किया जा रहा है। साथ ही 6-इंच की पाइपलाइन के माध्यम से खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचाई जा […]

उत्तराखण्ड

एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में 644 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई डिग्री

डोईवाला: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के छठे (षष्टम) दीक्षांत समारोह का आयोजन बेहद भव्य रहा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेनि.) ने विश्वविद्यालय के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की। हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा हर्षिता चौहान को ‘स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड’ […]

उत्तराखण्ड

पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन कर टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के बारे में ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य […]

उत्तराखण्ड

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान में बड़ी कामयाबी, 6 इंच की पाइपलाइन लाइन आर-पार होने से जगी उम्मीदें

देहरादून। सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान में आज एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन बिछाकर सेकेंडरी लाइफ लाइन बनाने के लिए की जा रही ड्रिलिंग पूर्ण कर मलवे के आर पार 53 मीटर लंबी पाइपलाइन डाल कर इसके जरिये फंसे श्रमिकों तक खाद्य सामग्री पहुचाने की […]

उत्तराखण्ड

PMO की टीम पहुँची सिलक्यारा, अब 5 मोर्चों पर चलेगा रेस्क्यू अभियान

सिलक्यारा/उत्तरकाशी: सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए संचालित रेसक्यू अभियान अब पॉंच मोर्चों पर चलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल एवं प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार तथा उत्तराखण्ड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने आज घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेसक्यू अभियान की रणनीति को लेकर आयोजित एक विशेष बैठक […]

उत्तराखण्ड

SGRR मेडिकल काॅलेज में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन, 2000 सदस्यों की संख्या पार कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सर्जिकल सोसाइटी बनी UPASI

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज (एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच. एस.) में तीन दिवसीय (17 से 19 नवंबर 2023) यूपीएएसआईकोन-2023 सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसोसिएशन आॅफ सर्जनस आॅफ इंडिया ( ए.एस.आई.) के उत्तर प्रदेश -उत्तराखण्ड चैप्टर के 49वें राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में देश भर से 500 सर्जनों ने शिरकत की। […]

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा 2023 में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह ने इस बार 56 लाख से अधिक का नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा के इतिहास में चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड बना है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 22 अप्रैल से […]